प्रदेशीय बालिका फुटबाल में आगरा ने लखनऊ मंडल को 5-0 से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उ०प्र० एवं उत्तर-प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा एवं जिला फुटबाल संघ, आगरा के समन्वय से दि० 21-09-2025 से 28-09-2025 तक प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता  एकलव्य स्पोटस स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश से 18 मण्डलों की टीमें में कुल 288 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है।

आज दिनांक 22.09.2025 को प्रतियोगिता का पहला मैच  विंध्याचल मण्डल बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल 5-0 से विजेता रही। दूसरा मैच आजमगढ़ मण्डल बनाम देवीपाटन गोण्डा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ मण्डल 9-0 से विजेता रहा। तीसरा मैच अयोध्या मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या मण्डल 2-0 से विजेता रहा। चौथा मैच बस्ती मण्डल बनाम कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें कानपुर मण्डल 6-0 से विजेता रहा। पांचवा मैच प्रयागराज मण्डल बनाम बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बरेली मण्डल एवं प्रयागराज मण्डल 1-1 से बराबर पर रही। छठा मेच मुरादाबाद मण्डल बनाम सहारनपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मुरादाबाद मण्डल 2-1 से विजयी रहा। सातवां मैच मेरठ मण्डल बनाम देवीपाटन मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 2-0 से विजयी रहा। आठवां मैच आगरा मण्डल बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेल गया जिसमें आगरा मण्डल 5-0 से विजेता रही।
मैच कमिश्नर  अजीत सिंह (कानपुर)
चयनकर्ता में सुरेंद्र सिंह (बिल्लू चौहान) (आगरा),  दलवीर सिंह (मथुरा).  पवन सिंह जादौन (अलीगढ़)

निर्णायकों की भूमिका में-1- मेहरूददीन-गाजीपुर, 2- अजय यादव-वराणसी, 3-कु० कल्पना कुमारी चन्दौली, 4-कु० शालिनी यादव-वाराणसी, 5-दीपेन्द्र यादव-आगरा, 6-देवूजीत सिंह-कानपुर, 7-सुश्री रेनू कम्बोज-मुरादाबाद, 8-रजा उल्ला चन्दोली, 9- अजगर अली-चन्दोली, 10 सुश्री सपना झा-कानपुर, 11-सुश्री राजकुमारी दिवाकर-मुरादाबाद, 12-मनोहर सिंह चाहर-आगरा। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *