आगरा कचहरी में कैंटीन व फोटोस्टेट की दुकानें होंगी नीलाम, इसी माह खुलेगा टेंडर

Press Release उत्तर प्रदेश

जिला न्यायालय परिसर आगरा में तीन दुकानों की नीलामी हेतु 29 अक्टूबर तक निविदा आमंत्रित

आगरा.15.10.2026/अध्यक्ष, नीलाम समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-01, आगरा श्री पुष्कर उपाध्याय ने अवगत कराया है कि जिला न्यायालय, आगरा परिसर में संचालित 1-चाय नमकीन मिष्ठान (पुरानी कैंटीन), 2-फोटोस्टेट गेट नं-4 व 3-फोटोस्टेट गेट नं-04 व 05 के मध्य दुकानों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि हेतु दिनांक 31 मार्च 2027 तक के लिये उठाये जाने हेतु सील बन्द लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गयी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदा दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे तक नजारत कार्यालय में जमा कर सकते हैं, जिन्हें उसी दिन अपरान्ह 01.30 बजे समिति के समक्ष खोला जायेगा। दुकानों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विवरण एवं नीलामी से संबंधित शर्तें नजारत कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *