व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी अपर आयुक्त को सम्मानित किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 जून । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के नेतृत्व में जीएसटी अपर आयुक्त (ग्रेड-1)  पंकज गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा श्री गांधी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान व्यापारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। पंकज गांधी ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों की सुविधा हेतु अपना संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात में जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, सुनील जैन,किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी अनुराग गोयल, विशाल बंसल, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष  राजकुमार गुरनानी ने बैठक के सकारात्मक परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *