बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो अवध को बनाएंगे अलग राज्य

Politics

केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो अवध को बनाएंगे अलग राज्य : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि केंद्र में बसपा सरकार बनने पर अलग अवध राज्य की स्थापना की जाएगी, जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस मुफ्त राशन देने का प्रचार गांव-गांव जाकर कर रहे हैं। नमक अदा करने के बदले वोट मांग रहे हैं। जबकि यह राशन जनता के टैक्स के पैसों से बांटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आप भाजपा और आरएसएस का नहीं, बल्कि अपना नमक खा रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी आरक्षण में भेदभाव करने पर घेरा।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *