बोमन ईरानी का रहस्यमयी अवतार जारी, ‘द राजा साब’ का पोस्टर बना बर्थडे ब्लास्ट

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग)। बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी के जन्मदिन पर उनकी आने वाली हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘द राजा साब’ से उनका नया पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। मेकर्स ने इसे बर्थडे सरप्राइज़ के रूप में रिलीज़ किया, जो फैन्स के बीच बर्थडे ब्लास्ट बन गया है।

नए पोस्टर में बोमन ईरानी का रहस्यमयी और गूढ़ अवतार देखने को मिलता है। फिल्म में वह एक साइकेट्रिस्ट, हिप्नोटिस्ट और पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर की झलक पहले ही साफ कर चुकी है कि उनका किरदार प्रभास को हिप्नोटाइज़ करता है—और यही कहानी का पहला बड़ा ट्विस्ट माना जा रहा है।

जारी किए गए पोस्टर में बोमन गहरे रंगों, गंभीर अभिव्यक्ति और हाथ में छड़ी के साथ एक रहस्यमयी ऑरा बिखेरते दिखाई देते हैं, जो फिल्म के साइकोलॉजिकल और मिस्टिकल पहलू को और अधिक मजबूत बनाता है। यह लुक संकेत देता है कि उनका किरदार अनजाने रहस्यों की परतें खोलने वाला है।

मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा— “जो हकीकत और अनजाने के बीच खड़ा है…” साथ ही बोमन ईरानी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दीं।

वहीं प्रभास ने भी पोस्टर शेयर करते हुए कहा— “जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ बोमन ईरानी सर, आने वाला साल शानदार हो।”

प्रभास की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और बोमन ईरानी का बौद्धिक, रहस्यमयी किरदार—इन दोनों की जोड़ी फिल्म ‘द राजा साब’ को वर्ष 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में मजबूती से खड़ा कर देती है। यह नया पोस्टर फिल्म के रहस्यों से पर्दा उठाने की पहली दस्तक साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *