उत्तर प्रदेश: कासगंज में नहर में डूबे पांच लोगो के शव बरामद, NDRF और SDRF की टीमें कर रही थीं रेस्क्यू

स्थानीय समाचार

UP News: कासगंज में नहर में डूबे पांच लोगो के शव बरामद, दो दिन से NDRF और SDRF की टीमें कर रही थीं रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की ततारपुर हजारा नहर में गुरुवार को नहाते समय डूबकर लापता हुए सभी पांचों लोगों के शवों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों के रेस्क्यू के दौरान बरामद कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कासगंज नगर थाना क्षेत्र में ततारपुर गुरुवार को नहर में नहाने के दौरान नौ लोग डूब गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे लोगों मे से चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, जबकि पांच लोग लापता थे।

जिनकी रेस्क्यू टीम तलाश कर रही थी। जिन्हे आज शनिवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों के रेस्क्यू के बाद बरामद कर लिया है।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *