​’रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ सिंधु भवन में हुआ आयोजन, दोपहर तक 200 पार पहुंचा आंकड़ा

Press Release उत्तर प्रदेश

पूज्य सिंधी पंचायत एवं जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार द्वारा कमला नगर, आगरा में विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सर्व श्री गुरमुख दास उदासीन मठाधीश बाबा रगुराम साहिब कैलाशपुरी, वीर महेंद्र पाल सुखमनी सेवा सभा

​पूज्य सिंधी पंचायत और जय झूलेलाल सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सफल रहा रक्तदान शिविर

​आगरा:​साईं झूलेलाल जी के चालिए व्रत के पावन अवसर पर “रक्तदान महादान – सेवा ही पहचान” और “एक बूंद में जीवन, एक दान में पुण्य” के संदेश के साथ आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​यह आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत कमला नगर, आगरा एवं जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार, कमला नगर, आगरा के तत्वावधान में किया गया था। रक्तदान शिविर का आयोजन स्थल एफ-42 सिंधु भवन, कमला नगर, आगरा में 02 अगस्त 2026, दिन रविवार समय: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मु मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद नवीन जैन, व गुरमुख दास उदासीन मठाधीश बाबा रगुराम,व वीर महेंद्र पाल सिंह सुखमनी सेवा सभा के द्वारा मां सरस्वती,व भगवान झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्वलित से हुआ। वहीं सुबह से ही लोग रक्तदान करने सिंधु भवन पहुंचे। भारी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया सुबह 10:00 बजे तक रक्तदान का आंकड़ा 70-80 तक पहुंच गया। 3:00 तक यह आंकड़ा 200 तक पार कर जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, जो समाज का मान बढ़ाता है। इस सफल आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दीपक आतवानी,महामंत्री राजीव नागरानी तथा कार्यक्रम संयोजक महेश नारायणी, मोंटू करीरा, चंद प्रकाश विशनानी और कैलाश नाथवानी का विशेष योगदान रहा। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दादा रोचीराम नागरानी ,आनंद कुमार मनवाणी, चन्द्र प्रकाश सोनी, परमानन्द अतवानी ,रमेश कल्याणी ,लक्ष्मण रामत्री , जय किशन बुधरानी, शेरू साधवानी ,लकी सावलानी, चंद्रप्रकाश विशनानी, सुनील मखीजा, बाबू भाई दयानी,गुरमुख वयानी,तरूण लालवानी,नितिन सुखेजा ,अशोक मुलानी,पंकज सुखेजा,जतिन,सोववानी,किशोर करमचंदानी, राजकुमार जापरा,नीरज भोजवानी,दयालदास,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *