लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, सीमा कुशवाहा और सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

Politics

Lok Sabha Elections 2023: बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के शंखनाद के भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार भाजपा में शामिल हो गईं। संगीता लालगंज लोकसभा सीट से बसपा की सांसद हैं।

सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य] डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

इसके साथ ही देश की चर्चित अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। पार्टी में शामिल होने के बाद बीएसपी सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *