यूपी के फतेहपुर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस ट्रेलर में टकराई, तीन लोगो की मौत कई घायल

State's


Horrific accident: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस ट्रेलर में टकराई, तीन लोगो की मौत, 10 से अधिक लोग घायल




फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार को बारातियों से भरी बस हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में तीन लोगो की मौत और 10 से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज के घूमनगंज थाने के विसनापुरी कालोनी मुंडेश निवासी नरेन्द्र सिंह के बेटे मेजर मंजीत सिंह नोएडा के एक होटल से शादी कार्यक्रम के लिए निकली थी। जो

मुंडेरा प्रयागराज से एक बस में रिश्तेदार और परिजन समेत 23 लोग मंगलवार देर रात करीब एक बजे नोएडा के लिए निकले। सुबह तड़के पौने चार बजे के करीब कल्यानपुर थाना के मौहार केपास गोविंदपुर मोड़ पर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में बस जा टकराई।

टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकतर बस सवार लोग सो रहे थे। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की संख्या दस से अधिक बताई जारही है।

10 अन्य घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने तीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे में 40 वर्षीय सरोज सिंह पत्नी रामेश्वर, पांच वर्षीय आदित्य उर्फ किट्टू और 12 वर्षीय कुमकुम पुत्री आमोद की मौत हुई है।

-साभार सहित




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *