
इस वर्ष अक्टूबर-2025 मे अर्निंग पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की तुलना में 41.68% अधिक है।जो कि 5.44 करोड़ रुपए हैl
इस वर्ष अक्टूबर 2025 में यात्री संख्या पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की तुलना में 22.89% अधिक है जो कि 4.30 लाख यात्री अधिक है
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा अक्टूबर 2025 में अनारक्षित यात्री संख्या और आय के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस वर्ष अक्टूबर 2025 में आगरा मंडल से यात्रा करने वाले अनारक्षित यात्रियों की संख्या 23.08 लाख जिससे 18.49 करोड़ रुपये की आय हुई। यह पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में यात्रियों की संख्या 18.78 लाख और आय 13.05 करोड़ रुपये थी।
आगरा मंडल से यात्रा करने वाले अनारक्षित यात्रियों से इस वर्ष अक्टूबर- 2025 मे अर्निंग पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की तुलना में 41.68% अधिक हैlजो कि 5.44 करोड़ रु है। इस वर्ष अक्टूबर 2025 में यात्री संख्या पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की तुलना में यात्री संख्या में 22.89% वृद्धि हुई जो कि 4.30 लाख यात्री अधिक है।
आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा, धौलपुर और कोसीकलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्री संख्या और आय में वृद्धि हुई है।
आगरा कैंट स्टेशन से 4.94 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 6.06 करोड़ रुपये की आय हुईl
मथुरा जंक्शन स्टेशन स्टेशन से 8.06 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 7.48 करोड़ रुपये की आय हुई।
आगरा फोर्ट स्टेशन से 1.44 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 1.39 करोड़ रुपये की आय हुई।
धौलपुर स्टेशन से 91 हजार यात्रियों ने यात्रा की और 73 लाख रुपये की आय हुई।
कोसीकलां स्टेशन से 1.26 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 29.38 लाख रुपये की आय हुई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हर्षिकेश मौर्य के दिशा निर्देशन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनका आकलन करते हुए अतिरिक्त बुकिंग टिकट काउंटर खोले गए एवं स्टेशन पर एंट्री गेट, एग्जिट गेटों पर टिकट चेकिंग स्टाफ लगाया गया जिससे कि वैध टिकट यात्री ही ट्रेन में यात्रा कर सकें। विभिन्न चैकिंग अभियानो के माध्यम से यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक किया गयाl यह वृद्धि रेलवे की बेहतर सेवाओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हुई है।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि अधिक टिकट काउंटर होने से यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी हुई और उनका प्रतीक्षा समय कम हुआ ,अतिरिक्त एटीवीएम मशीन के माध्यम से यात्री आसानी से और जल्दी टिकट ले सके, जिससे उनकी समय की बचत हुई है। यात्रियों के लिए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर होल्डिंग एरिया बनाए जाने से उन्हें अपने ट्रेन का इंतजार करने के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक स्थान मिला है इन कदमों से न केवल यात्रियों की सुविधा में सुधार हुआ है, बल्कि अनारक्षित यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
