आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग में बंसल एस टैग और रॉयल एनफील्ड ने दर्ज की शानदार जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर दूधिया रोशनी (फ्लड लाइट) में खेली जा रही ‘आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग’ के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एडीएम श्री अजय नारायण, एसडीएम श्री सुमित सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी व बीसीसीआई कोच के.के. शर्मा, भारतीय कुश्ती टीम के कोच नेत्रपाल सिंह, और बिल्लू चौहान ,संजय गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया।

पहला मुकाबला: बंसल एस टैग बनाम योद्धा फ्लिकर
बंसल एस टैग यूनिफॉर्म ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कपिल (2 गोल), खलील (2 गोल) और शाहरुख मलिक (1 गोल) की बदौलत योद्धा फ्लिकर को 5-1 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी जीत का खाता खोला।
गौरव शर्मा ने योद्धा फ्लिकर टीम के लिए एकमात्र गोल किया।
योद्धा फ्लिकर के गौरव शर्मा (शानदार खेल के लिए) प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

दूसरा मुकाबला: रॉयल एनफील्ड बनाम प्रेम मोटर्स इस मैच के मुख्य अतिथि राजेश गोयल (बबलू भाई) कैंट बोर्ड आगरा मनोनीत सदस्य निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,ओर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार (बंटी भाई) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दूसरे मैच का शुभारंभ किया।
दिन का दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा,जिसमें रॉयल एनफील्ड ने अंतिम क्षणों में बाजी पलटते हुए जीत हासिल की, हाफ टाइम तक प्रेम मोटर्स के मनीष के दो शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी थी।
पर अंतिम क्वार्टर में रॉयल एनफील्ड ने आक्रामक खेल दिखाया। ओर दिलीप शर्मा ने एक पेनल्टी कॉर्नर और एक फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम कुछ सेकंड में राजवीर सिंह ने शानदार निर्णायक फील्ड गोल कर रॉयल एनफील्ड को 3-2 से जीत दिला दी।

प्लेयर ऑफ द मैच प्रेम मोटर के गोलकीपर उपेंद्र कुशवाह को दिया गया।

निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, अजय सिंह राजपूत, शकील खान, धर्मेश राजपूत, गिन्नी, चौधरी एम.डी. अहमद खान और रघु रहे।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष वी.के. मित्तल, आयोजन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, धीरज मदान,रीनेश मित्तल, के.पी. सिंह यादव, गोपाल भगत, ज्ञानेंद्र यादव,बंटी यादव, अमित दीक्षित,संदीप सोलंकी, देवश यादव,सनी उपाश्रय,अमरजीत सिंह और दिलीप शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *