राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए आगरा की आयुषी सोलंकी का चयन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर, आगरा की कक्षा 11 की छात्रा आयुषी सोलंकी का माध्यमिक शिक्षा विभाग की चयन प्रक्रिया में आगरा मंडल से राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक , जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध यादव एवं खेल शिक्षिका लता चौहान ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *