राष्ट्रीय सब–जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप  में  आगरा छात्रावास के अर्पित प्रजापति और शबाब अली ने जीता सोना

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। प्रयागराज स्थित नेशनल स्पोर्ट्स अकैडमी, खेलगाँव पब्लिक स्कूल में 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित सब–जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025–26 में आगरा जिम्नास्टिक छात्रावास के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अर्पित प्रजापति ने ऑल राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कुल छः पदक अर्जित किये, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत एवं एक कांस्य। शबाब अली ने अंडर–14 वर्ग में एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता से वापस आगरा पहुँचने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  संजय शर्मा  ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएँ दीं तथा खिलाड़ियों के प्रशिक्षक  जावेद  एवं राजेश यादव  को भी इस उपलब्धि पर बधाई प्रदान की। यह उपलब्धि स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि जिम्नास्टिक छात्रावास आगरा में दी जा रही प्रशिक्षण प्रणाली राष्ट्रीय स्तर पर अब लगातार पदकों में परिवर्तित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *