
आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की 14 खेलों में (एथलेटिक्स, वालीबाल, बास्केटबाल, जूडो, जिम्नास्टिक्स, सेपक टाकरा, बैडमिन्टन, कबड्डी, कुश्ती, बाॅक्सिग, तलवारबाजी, टेबल टेनिस, शूटिंग, फुटबाल) प्रतियोगितायें एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। आज दिनांक 18.03.2026 को जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग में कबड्डी, सेपक टाकरा, बाक्सिग, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, एवं फुटबाल खेल की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल संजय शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिल्लू चैहान अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ आगरा, श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, गौरव ठाकुर, अनुज कपूर, आषुतोश तिवारी, योगेश वर्मा , दक्ष गौतम, पुश्पेन्द्र सिंह, साहिल कुमार , अनुज कपूर, दीपक यादव, आदित्य कुमार, विजय प्रकाष, मनोज शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कबड्डी में 08-08 टीमें , सेपक टाकरा में लगभग 60 खिलाड़ी, बैडमिन्टन में 70 खिलाड़ी, टेबल टेनिस में 68 खिलाड़ी एवं फुटबाल खेल में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका कबडडी प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.03.2026
आज बालिका वर्ग में पहला मैच स्टेडियम ए बनाम शिवालिक बी टीम के मध्य मैच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने 25-18 से जीत हासिल कर आगे अपनी जगह बनाई। दूसरा मैच अकोला बनाम सहारा के मध्य खेला गया जिसमें अकोला की टीम 28-23 से विजयी रही। इसी तरह पहला सेमीफाइलल स्टेडियम ए बनाम बिचपुरी के मध्य खेला जिसमें स्टेडियम ए 27-18 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच अकोला बनाम षिवालिक ए के मध्य हुआ है जिसमें षिवालिक ए 33-21 से विजयी रही। फाइनल मैच स्टेडियम ए बनाम शिवालिक पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम ए की टीम 43-27 से विजयी रही।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- 1-श्री सत्यदेव चाहर, 2-श्री विक्रम सिंह, 3-श्री रविन्द्र सोलंकी, 4-श्री विनोद चैधरी, 5-सुश्री अराधना सिंह, 6-सुश्री पूजा कुमारी, 7-सुरी विमलेष सेन, 8-श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, 9-श्री पवन गुर्जर, 10-सुश्री आरती चैधरी।
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.03.2026
बालक एकल वर्ग में केशव ने वेद को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश लिया और रिशभ ने वत्सल को हराकर फाइनल में प्रवेश लिया। बालक वर्ग डबल्स में रिशभ/वेद ने केषव/वत्सल को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेष किया और धु्रव संयम ने अंकित तनिश्क को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका एकल वर्ग में इनाया ने तनुश्का को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश लिया और चेश्ठा ने सुभी को 3-2 से हराकर फाइनल मे प्रवेश लिया। डबल्स में इनया/आस्था ने साबिया/संस्कृति को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेष किया और सान्वी/चेश्ठा ने तनुश्का/सुभी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- 1- वैभव पटेल, 2- हैरी, 3- वंश, 4-श्री अंकित, 5 तनिश्क, 6- हर्शित, 7- आषुतोश तिवारी, 8- साहिल कुमार।
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.03.2026
अण्डर-17 बालक एकल वर्ग में यज्ञवेन्द्र ने आरव को 30-14 से हराया और फाइनल मे प्रवेश किया। आर्यन ने दीपक को 30-29 से हराया और फाइनल में प्रवेष किया। युगल बालक वर्ग में राहुल/ष्याम ने अग्रिम/शौर्य को 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आर्यन/आयुश ने राजा/अभय को 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेष किया।
अण्डर-13 एकल बालक वर्ग में रिद्वम ने सम्यक को 30-26 से हराया और फाइनल मे प्रवेश किया। अयान ने सोनाष को 30-21 से हराया और फाइनल में प्रवेष किया।
अण्डर-13 एकल बालिका वर्ग में रिक्षिता ने अद्विका को 21-4 से हराया और फाइनल मे प्रवेश किया। काशी ने काव्या को 21-6 से हराया और फाइनल में प्रवेष किया। बालिका युगल वर्ग में फाइनल मेच रिक्षित/अद्विका ने काषी/यषिका को 30-28 से हराकर खिताब जीता।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- अनुज कपूर, याज्ञवेन्द्र, अनुभव, दीपक, श्याम , मंजीत, आयुश, -सुश्री सोनम।
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.03.2026
आज बालक वर्ग में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल मैच आर्मी पब्लिक स्कूल बनाम के.के.कानवेन्ट स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम 8-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए ब्लू बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम ए की टीम 2-0 से विजयी रही।
निर्णायकों की भूमिका में- 1 योगेश वर्मा, 2-श्री रोहित, 3-श्री जितेन्द्र कुमार, 4-श्री अनीस, 5-श्री आर्यन, 6-श्री संदीप, 7-श्री तेजस, 8-श्री अक्षय, 9-श्री योगेष बघेल, 10-श्री मोहित।
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बाक्सिग प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.03.2026
बालक वर्ग में भार श्रेणी 38-40 में दिव्यांष ने अनिरूद्व को 5-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेष किया। भार श्रेणी 40-42 कि.ग्रा. में अनस ने अंष भदौरिया को 5-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेष किया। भार श्रेणी 42-44 कि.ग्रा. में आलोक कुमार व ललित नौहवार, भार श्रेणी 44-46 कि.ग्रा. में तरून व अभय, भार श्रेणी 46-48 कि.ग्रा. में अंष वर्मा व यष षर्मा, भार श्रेणी 48-50 कि.ग्रा. में विराट सिंह व नैतिक यादव, भार श्रेणी 52-54 कि.ग्रा. में विक्रम सिंह व उपेन्द्र उपाध्याय, भार श्रेणी 54-57 कि.ग्रा. मे आयुश कुमार व अंश कुमान, भार श्रेणी 57-60 कि.ग्रा. में यष व विनीत, भार श्रेणी 75-80 कि.ग्रा. में आदित्य व आदित्य सिंह ने फाइनल में प्रवेष किया।
बालिका वर्ग में भार श्रेणी 40-42 कि.ग्रा. में वैश्णवी व अंकिता राजपूत, भार श्रेणी 46-48 कि.ग्रा. में धानी व मोहिनी, भार श्रेणी 57-60 कि.ग्रा. तमन्ना व देवांषी, भार श्रेणी 60-63 कि.ग्रा. में रिया सागर व समृद्वि मिश्रा, भार श्रेणी 63-66 कि.ग्रा. में जागृति व देविका ने फाइनल में जगह बनाई ।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- 1-श्री शिवम, 2-श्री सूर्या यादव, 3-श्री दीपक यादव, 4-श्री अनुज यादव, 5-श्री असलम खान, 6-सुश्री बन्दना, 7-सुश्री राषि, 8-श्री विश्णु राठौर, 9-श्री गौरव ठाकुर, 10-श्री संजय चैहान।
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका सेपक टाकरा प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.03.2026
जिला सेपक टाकरा संघ द्वारा जूनियर जिला स्तरीय बालक/बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री विकास भारद्वा(महानगर मंत्री भाजपा) के कर कमलो द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच पी.एम.एस. ने बी.पी.सी. को क्रिम्सन वल्र्ड स्कूल ने होराइजन कम्पटीषन स्कूल को, कर्नल ब्राइटलैण्ड ने स्टेडियम बी को पराजित कर अलगे चक्र में प्रवेश किया।


