आगरा, 20 नवंबर। जिला उद्यान अधिकारी फिरोजाबाद अनीता सिंह को आगरा की जिला उद्यान अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इनके अलावा कानपुर के उपनिदेशक उद्यान मुकेश कुमार को आगरा के उपनिदेशक उद्यान का भी कार्यभार सौंपा गया है। इस आशय केआदेश आज ही विभाग द्वारा जारी किये गये हैं। आगरा के उपनिदेशक उद्यान डा.धर्मपाल यादव और जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह को आलू बीज वितरण में गड़बड़ी आदि के आरोपों में विगत 8 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था।
तब से इन दोनों ही पदों का कार्यभार किसी को नहीं सौंपा गया था। लगभग बारह दिन बाद आज प्रभार सौंपने के आदेश जारी किये गये हैं। हालांकि अभी दोनों ही पदों पर अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गये हैं। शासन द्वारा स्थायी नियुक्ति बाद में की जाएगी। आगरा के किसान नेता लक्ष्मीनरायन बघेल और श्याम सिंह चाहरआदि के द्वारा लगातार लखनऊ के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की जा रही थी कि जल्द ही दोनों पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, जिससे आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।


