आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या से प्राप्त पत्र के संदर्भ में एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी एल जैन ने बताया कि उज्जैन मध्यप्रदेश में 29नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय मलखंभ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र अमन और आशीष का चयन किया गया है ।अमन और आशीष उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । टीम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के ललित का भी सलेक्शन किया गया है जबकि एम डी जैन इंटर कॉलेज के शिवम और विनय स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में रहेंगे।
इनके चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर ,जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह, एम डी जैन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन (पी एन सी) प्रबंधक अखिल बरोलिया, डॉ जितेंद्र कुमार जैन महामंत्री, विमलेश कुमार जैन उपाध्यक्ष रूपेश कुमार जैन उप प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार जैन कोषाध्यक्ष मनोज जैन राकेश जैन, क्रीड़ाध्यक्ष डॉ रीनेश मित्तल, मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध यादव, डॉ अनिल वशिष्ठ, डा एस के सिंह, संदीप परिहार, दिग्विजय सिंह आदि ने बधाई दी है।


