
अध्यक्ष मेघना अहलावत हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पत्नी हैं। चौटाला भी फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। टीटीएफआई की ज्वाइंट सेक्रेट्री होने के साथ-साथ अलका शर्मा को एक्जीक्यूटिव कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। यह दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। डा.अल्का शर्मा अपनी इस नियुक्ति पर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि आगरा का मैंने नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वे एक्जीक्यूटिव की सदस्य भी चुनी गयी हैं। इस पद से वे इस्तीफा देंगी। जाइंट सेक्रेटरी (वूमेन) के पद पर बनी रहेंगी। जल्द ही नई कार्यकारिणी अपना पदभार ग्रहण करेगी। डा. अल्का शर्मा ने ताज सिटी न्यूज डाट काम के संपादक एल एस बघेल को बताया कि वे यूपी में टेबिल टेनिस के बढ़ावे के लिए विशेष प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि आगरा से तमाम प्रशंसकों द्वारा उनको फोन पर बधाई दी जा रही है। इस उपलब्धि के लिए तमाम प्रशंसकों द्वारा आगरा बुलाकर उनको सम्मानित किया जाएगा। डॉ. अलका शर्मा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की भी ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं। अलका पिछले करीब दो दशक से आगरा में टेबिल टेनिस का झंडा ऊंचा किए हुए हैं। आगरा में जिला स्तर से लेकर नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिता कराने की उपलब्धियां उनके नाम हैं। खेल प्रशासक के रूप में आगरा की सबसे अनुभवी महिला पदाधिकारी हैं।
अलका शर्मा के टीटीएफआई का ज्वाइंट सेक्रेट्री चुने जाने पर जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश शेष कौशल, उपाध्यक्ष सजल गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, जिला ओलंपिक संघ आगरा के अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह, जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीनेश मित्तल, हरदीप सिंह हीरा, मास्टर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा, जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री आरके कपूर, टेबल टेनिस खिलाड़ी और कोच जुनैद सलीम, सौरभ पोद्दार, सुदर्शन प्रभाकर तथा आगरा के खेल जगत के प्रमुख लोगों, टेटे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने बधाई दी। इनके अलावा पूर्व आरएसओ रानी प्रकाश, जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, आरएसओ आगरा सुनील चंद जोशी, अरविंद यादव, जगन्नाथ शर्मा, रवि मेहता, सुनील अरेला, जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा, रीनेश मित्तल, अशोक बघेल, पंकज कश्यप, दिग्विजय सिंह, संजय नेहरू, एसएस चौहान , भूपेंद्र शर्मा ने भी डा. अल्का शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।