आगरा। ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा कोषाध्यक्ष (अधिवक्ता) योगेन्द्र वार्ष्णेय,की सूचनानुसार 8 से 11 जुलाई 2026 तक महाराष्ट्र पुणे के महालुँगे स्थित श्री शिव
छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में आयोजित हुई सीनियर (बालिका वर्ग) ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा नगला पदी निवासी (माननीय विधान परिषद विधायक विजय शिवहरे के धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस के पंखुड़ी रेस्टोरेंट में सैफ़ के रूप में कार्यरत पिता नरेंद्र मेहरा एवं ग्रहणी माता गुड्डी देवी की सुपुत्री पंखुड़ी मेहरा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिभाग करते हुए अपना शानदार कर
पूमसे कोरियो,टैबैक प्योंगवांग एवं जीते में शानदार प्रदर्शन किया । पंखुड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 8.44 औसत अंक प्राप्त कर सेमीफाइनल में pravesh किया,सेमीफाइनल में 8.10 औसत अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया ।
उदीयमान ताइक्वान्डो खिलाड़ी पंखुड़ी मेहरा को राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर आगरा वापस लौटने पर पटका पहनाकर दयालबाग स्थित स्वामी बाग स्कूल पर साथी खिलाड़ियों ने स्वागत एवं सम्मानित किया गया ।
उल्लेखनीय है पंखुड़ी मेहरा वर्तमान में मध्य प्रदेश स्थित धार साईं सेंटर पर ताइक्वान्डो मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण ले रही है, पंखुड़ी मेहरा अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा की शिष्या हैं साथ ही दयालबाग स्थित स्वामीबाग स्कूल पर 6 वर्ष तक गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं ।
अभी वर्ष 2026 मई एवं जून महीने में पंखुड़ी ने उपरोक्त प्रतियोगिता में जाने से पूर्व मास्टर पंकज शर्मा से स्वामी बाग स्कूल,दयालबाग पर पूमसे का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा उपाध्यक्ष डॉ यू के शर्मा,(अधिवक्ता) रमेश चंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष (अधिवक्ता) योगेन्द्र वार्ष्णेय, सीईओ संगीता शर्मा,(अधिवक्ता) नरेंद्र शर्मा,(अधिवक्ता) अमित शर्मा,(अधिवक्ता) मधु शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।


