आगरा अब मेट्रो शहर, पानी, सड़क सीवर, सौंदर्यीकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मेट्रो सिटी अनुरूप करें प्रदान

Press Release उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में पीडब्ल्यूडी विभाग के पुराने कार्यों व नवीन कार्य योजना तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जल जीवन मिशन या अन्य कार्यों हेतु रोड कटिंग का गुणवत्तापूर्ण हो रीस्टोर सड़क व अन्य निर्माण कार्यों में हर हाल में क्वालिटी पर दें विशेष जोर, गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित इंजीनियर व कांट्रेक्टर की जवाबदेही तय कर, एफआईआर कराएं दर्ज

पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को ऑनलाइन पोर्टल पर किया गया है अपलोड, सभी मा. सांसद,विधायक, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधि अपनी प्रायोरिटी करें तय, सड़क प्रस्तावों कोई संशोधन,सुझाव हो तो कराएं उपलब्ध, तत्काल बाद स्वीकृति प्रदान कर धनराशि होगी जारी- मा. मुख्यमंत्री

पड़ौसी राज्यों से अवैध खनन के आवागमन व निराश्रित जानवरों की समस्या पर हो प्रभावी कार्यवाही, ऐसे बड़े,भारी वाहन, ट्रक,डंपर जो ग्रामीण सड़कों को पहुंचा रहे हैं क्षति, उन्हीं से क्षतिपूर्ति करें वसूल

आगरा के विकास कार्यों एयरपोर्ट विस्तारीकरण हो,या सेतु निर्माण,सड़क चौड़ीकरण,या हाईवे निर्माण,समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण हो कार्य, अड़चनों को दूर करने हेतु सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में प्रभावी पैरवी हेतु सीनियर,अनुभवी अधिवक्ताओं का पैनल बना कर हो प्रभावी अतिरिक्त प्रयास, विकास को नहीं होने दिया जाए अवरुद्ध- मा. मुख्यमंत्री

आगरा.28.06.2026.आज मा.मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद आगमन पर,खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के मा. जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रशांत पौनिया जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी संगठन के पदाधिकारियों, मंडलायुक्त महोदय श्री नगेंद्र प्रताप जी, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मा. मुख्यमंत्री महोदय मंडलायुक्त सभागार पहुंचे जहां मा.मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, मा.जनपद प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी जी, श्री जयवीर सिंह जी,श्री चौ.लक्ष्मी नारायण जी, श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी, श्री ब्रजेश सिंह जी, मा.सांसद फतेहपुर सीकरी श्री राजकुमार चाहर जी, राज्यसभा सदस्य श्री नवीन जैन जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, मा.विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, डॉ.धर्मपाल सिंह, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल श्री छोटेलाल वर्मा मा.विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे व आगरा मंडल के मा. विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर आदि की गरिमामई उपस्थिति में लोकनिर्माण विभाग के पुराने कार्यों तथा प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना एवं जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सर्वप्रथम लोकनिर्माण विभाग के पुराने कार्यों तथा प्रस्तावित कार्ययोजना की मंडल से विधानसभावार प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई,जिसमें बताया गया कि ई – विश्वकर्मा -2.0 पोर्टल पर मंडल के सभी मा.जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर कार्ययोजना की फीडिंग की गई है, जनपद आगरा में नवीन सड़क निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौडीकरण, सेतु, हेलीपेड,रोड सेफ्टी, भवन निर्माण,इत्यादि के कुल 495 कार्यों,1138.195 किमी सड़क लंबाई,279198.27 लाख की कार्य योजना प्रस्तावित की गई है। मा. मुख्यमंत्री महोदय ने सभी मा. जनप्रतिनिधियों को अपनी विधानसभा से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की अतिशीघ्र प्राथमिकता तय करने, प्रस्ताव में कोई संशोधन, सुझाव देना चाहते हैं तो तत्काल उपलब्ध कराने, जिससे कि उक्त कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त की जा सके। मा. मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि धनराशि अवमुक्त कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराएं, प्रभावी मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पूर्ण हो।

बैठक में मा. मुख्यमंत्री महोदय ने जनपद आगरा के विकास कार्यों की समीक्षा की जिसमें मा.सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी आदि की आ रही अड़चन को गंभीरता से लिया, उन्होंने सभी विकास कार्यों यथा एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि अक्टूबर तक कार्य पूर्ण होगा, रनवे विस्तारीकरण में कुछ पेड़ों को हटाया जाना है सुप्रीम कोर्ट से अनुमति शेष है,इसी प्रकार विभिन्न सेतु निर्माण,सड़क चौड़ीकरण,आदि में भी पेड़ों को हटाया जाना है, मा. मुख्यमंत्री जी ने मा.सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी अड़चनों को दूर करने हेतु प्रभावी पैरवी करने,सीनियर,अनुभवी अधिवक्ताओं का पैनल बना कर प्रभावी अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को अवरुद्ध न होने दें। जहां सड़क निर्माण में पुराने पेड़ आ रहे हैं उस जमीन को छोड़कर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करें।
बैठक में पडौसी राज्यों से अवैध खनन व छुट्टा पशुओं की समस्या पर निर्देश दिए कि किस भी स्थिति में अवैध खनन न हो मॉनिटरिंग कर तथा प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा छुट्टा पशुओं पर पड़ौसी राज्यों मध्यप्रदेश व राजस्थान के प्रशासन से समन्वय कर कार्यवाही करें जनपद के किसानों को कोई फसल क्षति न हो।
बैठक में मा.मुख्यमंत्री महोदय ने हेवी डंपर, ट्रकों द्वारा ग्रामीण रास्तों से आवागमन पर निर्देशित किया कि ग्रामीण सड़कों को हैवी डंपरों के आवागमन के लिए नहीं बनाया जाता उनके चलने से समय से पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है,ग्रामीणों को असुविधा होती है, मुख्यमंत्री महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगे तथा सड़क क्षतिपूर्ति की उनसे बसूली भी की जाएं।
मा. मुख्यमंत्री महोदय ने आगरा मेट्रो के द्वितीय चरण के विस्तार व एयरपोर्ट निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने, सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत कार्यों को उच्च गुणवत्ता से पूर्ण कराने, विभिन्न नवीन सड़क निर्माण, चौडीकरण,सुदृढ़ीकरण,जल जीवन मिशन, अमृत योजना,सीवर, सड़क निर्माण अन्य कार्यों हेतु की जा रही रोड कटिंग का गुणवत्तापूर्ण रीस्टोर सड़क व अन्य निर्माण कार्यों में हर हाल में क्वालिटी पर विशेष जोर दें गुणवत्ता को खराब करने की किसी को छूट नहीं दी जा सकती, गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर व कांट्रेक्टर की जवाबदेही तय कर, एफआईआर दर्ज कराएं संबंधित को जेल भेजें।

आगरा अब मेट्रो शहर है, पानी, सड़क,सीवर, सौंदर्यीकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण तथा मेट्रो सिटी के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में शहर में भारी ट्रैफिक को कम करने हेतु बाई पास दयाल बाग से खंदौली को जोड़ने हेतु यमुना पर पुल, एत्मादपुर बाईपास, ग्वालियर रोड पर जलभराव, विभिन्न धार्मिक स्थलों के संपर्क मार्ग, विभिन्न सेतु व सड़क निर्माण आदि की समस्या को मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा रखा गया, मा. मुख्यमंत्री महोदय ने सभी कार्यों के प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
बैठक में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की खराब हालत पर स्पष्ट निर्देश दिए कि परिक्रमामार्ग को उच्च प्राथमिकता पर परिक्रमा मार्ग का तकनीकी का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण हो जिससे कि परिक्रमार्थियों के पैरों में छाले न पड़ें उन्हें असुविधा न हो। बैठक में मंडलायुक्त  नगेंद्र प्रताप ,जिलाधिकारी मनीष बंसल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती एम अरुणमोली, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *