आगरा। डॉ गौर हरि सिंघानिया 28 वीं यूपी वेटरन्स इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन शिप में आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने मथुरा के खिलाफ दूसरा लीग मैच खेला । जिसमें मथुरा वेटरन्स क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले आगरा को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। आगरा ने निर्धारित 20 ओवर में 231 रन बनाए। जिसमें जावेद शमीम ने शानदार शतक 107 रन, ओम यादव 16 रन राकेश चाहर 36 और कौशल शर्मा ने 19 रनों का योगदान दिया। जवाब में मथुरा की टीम 151 रन ही बना सकी। इस तरह आगरा वेटरन्स क्रिकेट टीम ने यह मैच 80 रन से जीत लिया। आगरा की ओर से बंटी हरवीर और कौशल शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी की। जिसकी बदौलत आगरा वेटरंस की आसान जीत हो गयी। प्लेयर ऑफ द मैच जावेद शमीम रहे ।
मैच में मुख्य रूप से विनय शर्मा अंशु मित्तल गिरजेश तिवारी, डॉ आशांक गुप्ता मौजदू रहे।


