आगरा प्रदेशीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा की सूचना अनुसार कानपुर देहात में प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर को आयोजित किया गया। जिसमें जिला आगरा मण्डल की बालिकाओं ने भाग लिया और फाइनल में बनारस को बहुत करीबी मुकाबले में 23 – 22 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
टीम की कप्तान कशिश ने 5 अंक अच्छे खेल और रणनीति बनाते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया जिसमें सुकन्या ने 12 अंक परी ने 6 अंक हासिल किये। बाकी टीम ने भी अच्छे खेल की बदौलत टीम के विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
टीम इस प्रकार थी- सानिया, जय कुशवाह, अमृता राय, श्रेया यादव, दृष्टि , सोनाक्षी चौधरी, सृष्टि वर्मा , अदिति वंशिका चौधरी, और कोच मनीष वर्मा थे। टीम की इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल के सचिव हरि सिंह जॉइंट सेक्रेटरी रीनेश मित्तल, वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच शैलेंद्र सोनी, सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना, प्रतिभा रावत, हरेन्द प्रताप शर्मा, दीपक कुमार, श्यामवीर सिंह, अयांत राणा पंकज कुमार, हिमांशु ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *