अलीगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ द्वारा 12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन हॉकी मैच में अयोध्या बनाम मुरादाबाद मंडल के मध्य हुए मैच परिणाम एक एक से बराबर रहा।
चित्रकूट बनाम प्रयागराज मंडल के मध्य हुए मैच का परिणाम 0-0, अलीगढ़ बनाम कानपुर मंडल की टीमों मध्य हुए मैच का परिणाम दो-दो गोल, झांसी बनाम चित्रकूट मंडल की टीमों के मध्य हुए मैच का परिणाम 0-0 रहा।
इसके बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रथम सेमीफाइनल गोरखपुर बनाम लखनऊ मंडल के मध्य हुआ मैच का परिणाम गोरखपुर मंडल ने 6-1 से लखनऊ को मात दी। दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी बनाम अयोध्या मंडल के मध्य हुए मैच का परिणाम अयोध्या मंडल ने 4-0 से वाराणसी को मात दी।
कल का फाइनल मैच अयोध्या मंडल और गोरखपुर मंडल के मध्य खेला जाएगा । अयोध्या बनाम मुरादाबाद मंडल की टीमों के मध्य हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शशांक गुप्ता और श्रीमती अंजलि कंसल द्वारा द्वारा टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।
पूरी प्रतियोगिता में टेक्निकल कमेटी उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा यहां प्रतियोगिता संपन्न करने के लिए लगाई गई है। जिसमें अविनाश श्रीवास्तव टेक्निकल अध्यक्ष , महेंद्र सिंह बोहरा टेक्निकल ऑफीसर, संजय गौतम टेक्निकल ऑफीसर तथा अंपायर और स्कोर और जज एवं टेक्निकल कमेटी ऑफिसर की भूमिका बृजेश कुमार कुमारी ,आशा कुमारी, मधु कुमारी, रश्मि सिंह, कुमारी आरती मिथौलिया ,कुमारी प्रियंका, कुमारी शिवानी चौधरी ,कुमारी मनीष, कुमारी मुस्कान सागर द्वारा संपन्न कराई जा रही है। पूनम लता राज क्रीडा अधिकारी अलीगढ़ के द्वारा यह सूचना दी गई है।


