Agra News: ज्वेलर्स के यंहा चोरी करने वाला चोर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, माल बरामद

Crime

आगरा: ट्रांसयमुना के सौ फुटा मार्ग स्थित सराफ की दुकान से चोरी के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि 23 अगस्त की रात को सराफ की दुकान में चोरी हुई थी। चोर लाखों के जेवरात ले गया था। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें आरोपी शाल ओढ़कर जाता नजर आया था। इसमें उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की। क्षेत्र में लगे 20 से 25 कैमरों को देखा गया। आरोपी एक जगह पर जाता हुआ नजर आ गया। उसकी पहचान होने पर घेराबंदी की गई।

आरोपी अंकुश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में गोली उसके पैर में लग गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, बाइक और चोरी किए जेवरात बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *