Agra News: यमुना नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव 30 घंटे बाद मिले, परिवार में मचा कोहराम

स्थानीय समाचार





आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम मांगरौल गुर्जर में यमुना नदी में नहाते समय डूबे दो बच्चों के शव 30 घंटे बाद ढूंढ निकाले गए।

रविवार को चार बच्चे यमुना में नहाने के लिए गए थे।। चारों नहाते समय डूबने लगे थे। मौके पर मौजूद युवक ने दो बच्चों को तो बचा लिया था लेकिन दो अन्य बच्चे डूब गए थे और इनका कुछ पता नहीं चल सका था। लगातार 30 घंटे खोज करने के बाद दोनों बच्चों के शव मिल गए।

ग्राम मांगरौल गुर्जर के सपेरा नगला में रहने वाले चार बच्चे 10 साल का सुरजीत पुत्र शिशुपाल, 10 साल का अरुण पुत्र प्रेम सिंह, नौ साल का सोनू पुत्र पप्पू व नौ साल की वर्षा पुत्री राकेश जंगल में बकरी चराने गए थे।

इसी दौरान चारों यमुना में नहाने के लिए उतरे और डूबने लगे। पास में ही गांव का राजकुमार बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद गया। उसने सोनू और वर्षा को तो बचा लिया लेकिन सुरजीत व अरुण गहरे पानी में चले गए।

बच्चों की तलाश के लिए गोताखोर उतारे गए। स्टीमर की सहायता से बच्चों की तलाश की गई। देर रात 11 बजे सुरजीत का शव मिल गया। सोमवार को अरुण की तलाश के लिए टीम जुटी रही शाम करीब पांच बजे अरुण का शव भी यमुना से मिल गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *