Agra News: जन्माष्टमी पर यमुना में सजी श्री कृष्ण लीला की सजीव झांकियां, घाट पर गूंज उठे जयकारे

स्थानीय समाचार

आगरा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बल्केश्वर स्थित राधानगर शिव मंदिर पर लीलाओं का सजीव आयोजन हुआ। यमुना किनारे भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का ऐसा भव्य मंचन हुआ कि हर ओर श्रीकृष्ण भक्ति की गूंज सुनाई देने लगी।

राष्ट्रीय शांति सद्भावना मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वासुदेव द्वारा बाल कृष्ण को अपने शीश पर रखकर यमुना पार कराने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। भक्तों ने भाव-विभोर होकर इस अध्यात्म से भरे पल का आनंद लिया और घाट पर गूंज उठे जयकारे।

मंदिर महंत पंडित अमित तिवारी और पंडित दीपक स्वामी के निर्देशन में नागनाथ पर नाचते बाल कृष्ण, नौका विहार करती राधा-कृष्ण की झांकी और यमुना घाट पर आधारित सजीव प्रस्तुतियां हुईं। भक्त मंत्रमुग्ध होकर कृष्ण बाल स्वरूप का दर्शन करते रहे।

समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर आरती उतारी। संस्था अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार निगम, नरेंद्र तनेजा, अरविंद पाल नेताजी, विमल गुप्ता, सत्यपाल जादौन, सरदार मंजीत सिंह, भजनलाल माखीजा, पूजा बंसल, ममता शर्मा, गिर्राज बंसल, पप्पी भाई महेश्वरी, कपूर चंद रावत, मोहित गुंबर, आयुष मंगल, वीरेंद्र गोस्वामी, दिलीप सुराना आदि मौजूद रहे।

आज ही कान्हा का भव्य पालना सजाया जाएगा। वहीं कल 17 अगस्त को शाम 4 बजे नंदोत्सव का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *