Agra News: श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में गूंजा…श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो

Press Release





आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में गोवर्धन पूजा उल्लास के साथ आयोजित की गयी। मंदिर परिसर में गोवर्धन महाराज के स्वरूप की हजारों भक्तों ने खील बताशे और दूध के साथ पूजा कर परिक्रमा की। 251 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भाेग लगाया गया।

अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि गोधन से 6 फुट के गोवर्धन महाराज की सजीव सा स्वरूप विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा बनाया गया। देर रात तक भक्तों की अंतहीन कतार पूजन कर प्रसादी ग्रहण करती रही।

अन्नूकूट प्रसादी की सेवा रविंद्र कुमार बंसल, भंडारा सेवा मनीष गोयल और पोशाक श्रंगार सेवा संदीप सिंह की ओर से रही। श्याम बाबा का रंग बिरंगे पुष्पों से श्रंगार किया गया। उन्होंने बताया कि अब देव उठनी एकादशी 11 नवंबर को श्रीखाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *