Agra News: टोरेंट पावर के सीएसआर अभियान में 202 यूनिट रक्त संग्रह, कर्मचारियों की सहभागिता ने बढ़ाया सामाजिक संकल्प

Press Release

आगरा। टोरेंट पावर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत आयोजित रक्तदान शिविर कर्मचारियों की उत्साही भागीदारी के कारण सराहनीय उदाहरण बन गया। शिविर में कुल 202 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो गंभीर रोगियों और आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कंपनी के कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना दायित्व निभाया। एकत्र किया गया रक्त साझेदार ब्लड बैंक को सौंपा गया ताकि जीवन रक्षक उपचारों में इसका उपयोग किया जा सके।

कर्मचारियों ने रक्तदान को आत्मसंतोष का अनुभव बताया और कहा कि ऐसे सामाजिक अभियानों से समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का भाव और प्रबल होता है।

टोरेंट पावर के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता ने इस शिविर को उल्लेखनीय सफलता दिलाई है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के साथ-साथ कंपनी ने कर्मचारियों को सीपीआर और बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) की ट्रेनिंग भी दी, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में सक्षम बन सकें।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि टोरेंट पावर वर्षभर स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास से जुड़ी कई सीएसआर और कर्मचारी-भागीदारी गतिविधियाँ आयोजित करता है, जो कंपनी के सामाजिक दायित्व और प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *