Agra News: आगरा-जयपुर हाइवे पर सड़क हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत, साथी युवक घायल

स्थानीय समाचार





फतेहपुर सीकरी। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह हुए एक सड़क हादसे में तीन बच्चों के पिता की दर्दनाक हो गई। यह दुर्घटना ग्राम पंचायत रसूलपुर के समीप हुई। एक युवक घायल हुआ है।

भरतपुर के लुढ़वाड़ा गांव का निवासी ईश्वरी सिंह पुत्र मान सिंह (37 वर्ष) अपने एक साथी के साथ फतेहपुर सीकरी के तेरहा रावत गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। आज साथी के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। रसूलपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ईश्वरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ईश्वरी का साथी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए भरतपुर ले जाया गया है।

सूचना मिलने पर फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा करने के बाद ईश्वरी का शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोग थाना फतेहपुर सीकरी पहुंच गए थे। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो पुत्रों और एक पुत्री का पिता था।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *