ताईक्वांडो में आगरा को 5 स्वर्ण पदक सहित सात पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह की सूचना अनुसार बागपत के गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में 17 से 18 अक्टूबर तक आयोजित रीजनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के 7 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया।
पदक प्राप्त करने वालों में शिवानी यादव, काव्य सिंह, लोकेश कुमार , वंश सोनी ,दुष्यंत कुमार, वासु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए । निखिल सिंह और संस्कार राजपूता ने रजत पदक प्राप्त किये। इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *