
आगरा। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान की सूचनानुसार जिला फुटबॉल लीग 2026-27 अंडर 14 बालक वर्ग के आज तीसरे दिन 3 जून को ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर आज 4 मैच खेले गए जिसमें पहला मैच एम पी एफ सी और यूनाइटेड एफ सी के मध्य खेला जाना था परंतु एम पी एफ सी के आने को मना करने के कारण यूनाइटेड एफ सी को वाक ओवर देकर विजयी घोषित कर दिया।
दूसरा मैच ग्रोइंग स्टार और विलेजर एफ सी 2 के मध्य खेल गया जिसमे लव के 3 गोल, कार्तिकय के 2 गोल और सुब्रत ने 1 गोल किया जबकि विलेजर एफ सी 2 की तरफ़ से एक मात्र गोल रणवीर ने किया और ये मैच ग्रोइंग स्टार ने ये मैच 6-1 से जीत लिया। तीसरा मैच विलेजर एफ सी 1 और एक्सटीन फुटबॉल क्लब मध्य खेला गया जिसमे दोनों ही टीमों ने काफ़ी रोमांचक खेल दिखाया पर अंत तक ये मैच 0-0 पर समाप्त हुआ।
दिन का आखिरी मैच आगरा फुटबॉल अकैडमी और एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला गया। इस मैच में आगरा फुटबॉल अकैडमी ने स्टेडियम को एक तरफ़ा मैच में 9-0 से करारी मात दी। आगरा फुटबॉल अकैडमी की तरफ़ से उबेश ने 6 गोल, कान्हा ने 1 गोल, लवनील ने 1 गोल, आशु ने 1 गोल किया।
गुरुवार को पहला सेमीफाइनल ग्रोइंग स्टार और विलेजर एफ सी 1 के मध्य दोपहर 2:30 बजे और दूसरा सेमी फ़ाइनल आगरा फुटबॉल अकैडमी और एक्सटीन फुटबॉल क्लब के मध्य शाम 3:30 बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णयों की भूमिका में प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव व आशीष कर्दम ने निभाई। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए मोनू आयोजन सचिव ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अक्षय सिंह, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, एकलव्य स्टेडियम के कोच योगेश वर्मा, श्यामो ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजपाल सिंह , समाजसेवी मुखिया , अनेक सिंह , राजन सिंह , सोनू आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


