आगरा जिला वालीबाल संघ के चुनाव जल्दः यूपी सचिव एसके तिवारी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 जनवरी। आगरा जिला वालीबाल संघ के चुनाव जल्द कराये जाएंगे। ये कहना है उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी का। वे आज यहां एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण करने आये हैं। इसी दौरान इस संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगरा जनपद के वालीबाल सचिव आज भी यशपाल मलिक हैं। जो कि मेरठ में रहते हैं। उन्होंने तदर्थ रूप में हरीश चौधरी को कार्यवाहक सचिव बना रखा है। अध्यक्ष विधायक डा. धर्मपालसिंह हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि आगरा में संवैधानिक तरीके से एसोसिएशन का पुनर्गठन होना चाहिये। इसलिये जल्दी से जल्दी एसोसिएशन का गठन करेंगे। जिससे कि वालीबाल खेल का आगरा जनपद में और अधिक विकास हो सके। वैसे आगरा में लंबे समय से एसोसिएशन शांत सी पड़ी है। यशपाल मलिक विद्युत विभाग में कार्यरत थे। यहां से रिटायर होने के पश्चात वे मेरठ अपने घर चले गये। कई साल तक तो वे वहीं से एसोसिएशन को चलाते रहे। इसके पश्चात कामचलाऊ व्यवस्था उन्होंने कर दी थी। यूपी सचिव का कहना है कि वे तिथि तो नहीं बता सकते लेकिन जल्द से जल्द आगरा वालीबाल एसोसिएशन का गठन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *