आगरा माध्यमिक मंडलीय ताईक्वांडो में आगरा जनपद लगातार 16वीं बार दोनों वर्गों में ओवर आल चैम्पियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

जीते 28 स्वर्ण,16 रजत पदक व 2 कांस्य पदक सहित कुल 46 पदक जीते ।  फिरोजाबाद । श्रीमती लीलावती मेमोरियल इण्टर कॉलेज,सिकरारी, टूंडला एटा रोड के प्रांगण में अण्डर 14,17 व 19 वर्ष माध्यमिक विद्यालयीय आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका वर्ग ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा एवं प्रियंका यादव के नेतृत्व में आगरा टीम के खिलाड़ियों ने अपना-अपना शानदार प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण,3 रजत पदक व 4 कांस्य पदक सहित कुल 43 अंक लेकर लगातार 16वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया ।28 स्वर्ण,16 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 46 पदक,फिरोजाबाद जनपद उपविजेता रहा जबकि मथुरा जनपद तीसरे स्थान पर रहा। ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण पर्यवेक्षक डॉ एस के सिंह,वीरेंद्र वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया । उक्त अवसर पर रघुनाथ यादव, रवि प्रकाश,रुपेश अग्रवाल,अभिषेक शर्मा,मृत्युंजय कुमार,नितिन बघेल व निखिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

स्वर्ण पदक विजेता- वैभव शर्मा,पुनीत उपाध्याय,आदित्य बघेल,यश शर्मा,श्रेयस यादव,चेतन गोला,इशांत कुमार,कुनाल उपाध्याय,लकी कुमार,विवेक गौतम, धीरेंद्र जोशी, लोकेंद्र सिंह व हर्षित ।  पायल राठौर,माधवी वर्मा,जानवी,प्रियांशी राजौरिया,चंचल कुमारी,प्राची,संजना, पायल कुमारी,वैष्णवी यादव,आरोही भधौतीया, ख़ुशी,पायल सिंह परमार,भावना शर्मा,सोनिया,सुहानी पटेल व शिवानी ।
रजत पदक विजेता- गगन गोला,आर्यन,लव सिंह, राम पचौरी,पुनीत कुमार,तरुण कुमार,अभीन्द्र सिंह, विक्रमादित्य,सनी,ऋषी ठकराल, फ़ैज़ान व अमृत । प्रांशी राठौर, जिया,प्रियांशी राजौरिया व सोनम ।
कांस्य पदक विजेता – मुन्ना व राजू
उपरोक्त सभी स्वर्ण पदक विजेता चयनित खिलाड़ियों को 69वीं उत्तर प्रदेशीय राज्य प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,पुरस्कार वितरण संयोजक प्रधानाचार्या सनातन धर्म क0इ0 का0 डॉ0पीयूष शर्मा एवं प्रधानाचार्य स्वामी बाग हायर सेकेंड्री स्कूल, दयालबाग डॉ राघवेंद्र सिंह हार्दिक बधाई दी है । उपरोक्त विजेता आगरा मंडल ताइक्वांडो टीम 13 से 17 सितंबर को मिर्ज़ापुर के राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित होने वाली 69वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *