आगरा। मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय श्रमिक उच्च मा. विद्यालय फिरोज़ाबाद में किया गया । राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयनित छात्राएं – पाखी खंडेलवाल , प्राची राजपूत , माही खंडेलवाल सभी पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा तथा U-19 में अल्फिया प्रतिभाग करेंगी। जबकि बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रिंस शर्मा ने विजयश्री हासिल कर प्रदेश के लिए क्वालीफाई किया।विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती उपमा देवी द्वारा छात्राओं को शतरंज प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरनलता एवं समस्त विद्यालय परिवार ने क्रीड़ा प्रभारी के प्रयास की सराहना की बालक वर्ग टीम प्रभारी दिग्विजय सिंह थे और इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालकिशन कटारा एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य किरण लताअनिल कुमार,पंकज शर्मा ने बधाई दी है


