70वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का चैंपियन बना आगरा

SPORTS उत्तर प्रदेश

गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन द्वारा अपने गोरखपुर स्थित तारामंडल,नौका विहार आवास पर आगरा मण्डल चैम्पियन टीम एवं पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को
70वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ टीम कोच का प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया एवं शुभकामनाए दीं ।

आगरा मंडल की टीम ने 7 स्वर्ण, 12 रजत व 8 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक के साथ चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया ।

आगरा, 8 अक्टूबर। गोरखपुर से इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के श्री मुरारी इण्टर कॉलेज में 03 से 07 अक्तूबर तक खेली गई 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में
आगरा मण्डल की टीम 7 स्वर्ण, 12 रजत व 8 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक सहित 4 चमचमाती ट्रॉफ़ियाँ जीतकर चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया।

गोरखपुर संसदीय क्षेत्र सांसद एवं अभिनेता रवि किशन द्वारा गोरखपुर स्थित तारामंडल,नौका विहार अपने आवास पर आगरा मण्डल चैम्पियन टीम एवं पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को 70वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर श्रेष्ठ टीम कोच का प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया एवं शुभकामनाए दीं ।

-स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
श्रेयस यादव,अमन कुमार,लकी कुमार,रुद्र प्रताप, कुनाल उपाध्याय, आरोही भदौतिया एवं जानवी।

-रजत पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:- विक्रमादित्य,रोहन डोअर,आदित्य सिंह,मुदित शर्मा, हार्दिक वर्मा, निशा,पायल राठौर, प्राची,गुंजन कुमारी,परी माथुर,समृद्धि एवं
अनिका सिंह।

-कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:- अरशद अंसारी,चेतन गोला, विशाल अहिरवार,रितिक चौहान,अभिनव,शिवम त्यागी, श्रेयस राठौर एवं डॉली ख़ान।

टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा रेखा शमी एवं पंकज कुमार थे ।

आगरा मण्डल द्वारा अपना शानदार प्रदर्शन कर चैम्पियन होकर जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,प्रधानाचार्या डॉ उज्जल जैन, विदुषी सिंह,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश , चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उपरोक्त प्रतियोगिता के 7 स्वर्ण पदक विजेता चयनित खिलाड़ी इस प्रकार आयोजित होंगे वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।

-70वीं स्कूल गैम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस जी एफ आई) राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ष बालक नागालैंड के दिसपुर शहर में सम्भावित तिथि 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगी ।

अंडर 14 वर्ष बालिका
हिमाचल प्रदेश के दिसपुर शहर में सम्भावित दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी ।

अंडर-17 वर्ष बालक एवं बालिका
जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर शहर में 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगी ।

अंडर-19 वर्ष बालक एवं बालिका झारखण्ड के रांची शहर में सम्भावित दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *