लोकसभा क्षेत्र 18- फतेहपुर सीकरी हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों के गंतव्य तक सुविधापूर्ण आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी, बसों के रूट किए निर्धारित
ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी ड्यूटी लोकसभा क्षेत्र-19 फतेहपुर सीकरी में लगी है को कृषि उत्पादन मंडी समिति, खेरागढ़ जाने हेतु 06 मई को प्रातः 05 बजे से 06 बजे तक कोठी मीना बाजार से बस सुविधा रहेगी उपलब्ध
जो मतदान कार्मिक निजी वाहन से पोलिंग पार्टी रवाना स्थल खेरागढ़ अनाजमंडी जाना चाहते हैं मंडी परिसर में उनके लिए निशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है सुनिश्चित
आगरा.02.05.2024.जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने 19- फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान ड्यूटी हेतु जाने वाले कार्मिकों के लिए सुलभ आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश के अंतर्गत मतदान कार्मिकों के लिए आवागमन हेतु कार्य योजना बनाकर बसों की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि 19- फतेहपुर सीकरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये दिनांक-07 मई, 2024 को मतदान किया जायेगा। मतदान हेतु दिनांक 06 मई, 2024 को पोलिंग पार्टी कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खेरागढ़, आगरा से अपने-अपने गन्तव्य के लिये प्रस्थान करेगी। ऐसे प्रत्येक कार्मिक जिनकी डयूटी 19-फतेहपुर सीकरी लोक सभा के अंतर्गत आने वाली विधान सभाओं क्रमशः-90-आगरा ग्रामीण, 91-फतेहपुर सीकरी, 92-खेरागढ, 93-फतेहाबाद एवं 94-बाह में लगी हुई है, उनके लिये जिला प्रशासन की तरफ से कोठी मीना बाजार, आगरा में 200 बसों का इन्तजाम किया गया है, जिनका संचालन प्रातः 05:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक किया जायेगा। जो भी मतदान कार्मिक बसों का लाभ उठाना चाहता है वो निर्धारित शुल्क रु0 50.00 का भुगतान करके आगरा से खेरागढ़ के लिये जा सकता है।
अतः ऐसे प्रत्येक व्यक्ति जो आगरा से खेरागढ मण्डी जायेंगे वह प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही बसों में निर्धारित शुल्क का भुगतान करके जा सकते है। अन्तिम बस प्रातः 06:00 बजे जायेगी।
मतदान उपरान्त सभी पोलिंग पार्टियां दिनांक-07 मई, 2024 को कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खेरागढ़, आगरा में सील्ड ई०वी०एम० जमा करने के उपरान्त अपने-अपने घरों के लिये प्रस्थान करेंगे। कर्मचारियों की सुविधा के लिये प्रशासन की तरफ से निम्न रूटों के लिये निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है, जो निम्न रूटों पर चलेंगीः-
1. खेरागढ से बाह के लिये,2.,खेरागढ से फतेहाबाद,3.,खेरागढ़ से भगवान टॉकीज,4.,खेरागढ से कागारौल, फतेहपुर सीकरी से किरावली,5. खेरागढ़ से ग्वालियर रोड,6. खेरागढ़ से जगनेर
अतः प्रत्येक कर्मचारी जो खेरागढ़ मण्डी से अपने-अपने घरों पर वापस जाना चाहते है, वे सभी प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही निःशुल्क बस सेवा से अपने गंतव्य के लिये प्रस्थान कर सकते है। जो भी व्यक्ति अपने निजी वाहन से कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खेरागढ़, आगरा जाऐंगे उनके लिए मण्डी परिसर में निःशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था समस्त सुरक्षा मानकों के अन्तर्गत उपलब्ध रहेगी।
अतः ऐसे प्रत्येक व्यक्ति जो अपने वाहन से खेरागढ मण्डी पहुँचेंगे वह प्रशासन की तरफ से तैयार की गई निःशुल्क वाहन पार्किंग का लाभ उठा सकते हैं।


