अवैध रुप सेे चल रहे तबेलों पर होगी कार्रवाई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम शहर में अवैध रुप से चल रहे भैंसों के तबेलों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करने जा रहा है। संभव दिवस के दौरान आई इस प्रकार की एक शिकायत प्राप्त होने पर ये बात पशु कल्याण अधिकारी डाक्टर अजय कुमार सिंह ने कही। ताजगंज में एसएनजे के पीछे रहने वाले अवनीश कांत ने संभव दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि ताज नगरी फेस टू ब्लॉक ए आरबीएस किड्स स्कूल के बराबर में दूध व्यावसाई ने प्लॉट किराये पर लेकर भैंसों का बाड़ा बना लिया है। दूध कारोबारी तबेले की भैंसों को निकाल कर मुख्य सड़क पर बांध देता है जिससे वहां गंदगी तो होती ही है साथ ही आवागमन में दिक्कते पेश आ रही हैं। इसके अलावा संभव दिवस में सात और शिकायतें प्राप्त हुई जिन पर अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। आज प्राप्त हुई शिकायतों में अधिकांश स्टीट लाइट और अतिक्रमण से सबंधित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *