अभिषेक कुशवाहा ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय कुमिते जज-बी की परीक्षा उत्तीर्ण की

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 17 मई । कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान-पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (राष्ट्रीय गवर्निंग कराते स्पोर्ट्स बॉडी) के तत्वावधान में आज  लखनऊ जिले में कराते एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश द्वारा कराते की राष्ट्रीय स्तर की काता एवं कुमिते रैफरी एवं जज परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें आगरा जिले के कराते खेल के प्रशिक्षक सेंसई अभिषेक कुशवाहा ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय कुमिते जज-बी की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं ।

अभिषेक कुशवाहा की इस उपलब्धि पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव, आगरा क्लब के सचिव एवं कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल , कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष एवं आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी , उपाध्यक्ष डॉ दिनेश यादव , पंकज सक्सैना , शीतल अग्रवाल  ने बधाई एवं शुभकामनायें और अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *