
ई-लॉटरी की प्रक्रिया 27 मई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई संपन्न
आगरा 27 /05/2026/उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार जी ने बताया है कि खरीफ 2026 सीजन हेतु सामान्य, संकर एवं मिनीकिट बीज की द्वितीय चरण की बुकिंग जो कि कृषि विभाग की वेबसाईट पर दिनांक 18.05.2026 से जारी थी, में कतिपय विकासखण्डों में लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर कृषकों का चयन दिनांक 27.05.2026 को विकासभवन सभागार में ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। ई-लॉटरी प्रक्रिया जिलाधिकारी महोदय, आगरा द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी, आगरा की अध्यक्षता एवं समिति के सदस्यगण उप कृषि निदेशक, आगरा, जिला कृषि अधिकारी, आगरा, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी, आगरा तथा नामित प्रगतिशील कृषक की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न की गयी। ई-लॉटरी प्रक्रिया में कृषकगणों तथा विभागीय कार्मिकों की उपस्थिति सराहनीय रही ।
उन्होंने यह भी बताया है कि प्रक्रिया के पश्चात सामान्य, संकर एवं मिनीकिट बीजों की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर कृषक भाईयों हेतु पुनः खोल दी जाएगी।


