जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में 22 फरवरी को मेगा शिविर की तैयारी हेतु बैठक हुई सम्पन्न, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश


शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियो, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है- जनपद न्यायाधीश

वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जायेंगी स्टॉलें,पात्र व्यक्तियों का होगा पंजीयन एवं शिविर में आए व्यक्तियों को मिलेगा लाभ।

आगरा.17.02.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में दिनांक 22.02.2026 को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने को लेकर आज दिनांक 17.02.2026 को दीवानी परिसर, आगरा के नवीन सभागार कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण से दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन हेतु पात्र व्यक्तियों का पंजीयन एवं उक्त शिविर कार्यक्रम में आए हुए व्यक्तियों को लाभ दिए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारीगण को यह निर्देशित किया गया कि पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजना का लाभ त्वरित प्रदान किया जाए।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा महोदय के द्वारा यह कहा गया कि उक्त जागरूकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियो, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि को जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त जागरूकता कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ परीक्षण शिविर भी लगाया जाए।
इसके अतिरिक्त विनीता सिंह-प्रथम, सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि दिनांक 22.02.2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का प्रचार प्रसार किए जाने में सहयोग प्रदान करें जिससे आम जनमानस को जन कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सके बैठक में अमरजीत, अपर जिला जज, आगरा, श्री मृदुल दुबे, अपर जिला जज, मृत्युंजय श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अचल प्रताप सिंह, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा श्रीमती विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग अधिकारी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकार, उप पुलिस आयुक्त, साईबर क्राइम, उद्यान विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, अपर नगर आयुक्त, (डूडा), अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, मत्स्य विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, रेशम विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के एवं अन्य समस्त विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *