चंद्र दिवस पर विशाल भण्डारा हुआ

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। सिंधी यूथ क्लब द्वारा आज चंद्र दिवस के अवसर पर भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत प्रज्वलित कर हुआ। उसके बाद एक विशाल भण्डारा हुआ। आशीर्वाद से तायरी और छोले का प्रसाद वितरण शाहगंज मार्केट पर किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया । भण्डारे में विकास जेठवानी, सोनू मदनानी, किशोर बुधरानी, विनोद गिडवानी,मनीष लालचंदानी, जाजन सोनी, रोहित आयलानी, तुलजाराम, विजयअमूलानी, ईश्वर सेवकानी, कुनाल जेठवानी,टीकमदास, भारत पुरसानी,सोनू गिडवानी,जीवतराम,तरुण खेमानी, मुला भाई, भारत चौथवानी, दीपक धनवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *