पंजाब में ‘फर्स्ट ऑल इंडिया हॉकी गोल्ड कप’ जीतने वाली आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी के ‘चैंपियंस’ का आगरा कैंट स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ताजनगरी के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब के रामपुर में ‘फर्स्ट ऑल इंडिया प्राइज मनी हॉकी गोल्ड कप (अंडर-19)’ में आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताबी जीत हासिल की है। विजेता टीम के आगरा आगमन पर खिलाड़ियों का किसी नायक की तरह जोरदार स्वागत किया गया। टीम की चेयरपर्सन सुखजीवन सोई ने बताया कि टीम कैसे चैंपियन बनी उन्होंने बताया कि रोमांचक फाइनल में कुणाल के गोल ने बनाया चैंपियन।

स्टेशन पर उमड़ा खेल प्रेमियों का सैलाब

सोमवार सुबह जब टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची, तो वहां का नजारा उत्सव जैसा था। टीम की चेयरपर्सन सुखजीवन सोई, अध्यक्ष राजीव सोई और सचिव अमिताभ गौतम के नेतृत्व में भारी संख्या में खेल प्रेमी खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की माला और पटका पहनाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा की टीम योगेश थापा (कप्तान), विकास (गोलकीपर), दिनेश शर्मा, (उपकप्तान) ऋषिराज,अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंकित, गणेश , विकास, रोहित,कुणाल सिंह,मानवेंद्र, कुनाल, साहिल,पारस, एवं कोच दिलीप शर्मा, रहे।

अकादमी के अध्यक्ष राजीव सोई एवं सचिव अमिताभ गौतम ने टीम के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में बांटी जाएगी प्राइज मनी , “हमारी टीम ने पंजाब की धरती पर जो खेल दिखाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। खिलाड़ियों ने सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और आगरा का नाम रोशन किया है। टीम की इस उपलब्धि को देखते हुए हमने टूर्नामेंट में जीती गई प्राइज मनी को खिलाड़ियों में बांटने का निर्णय लिया है।”

टीम के कोच दिलीप शर्मा ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और अकादमी के प्रबंधन की सराहनीय पहल को दिया। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन सुखजीवन सोई और अध्यक्ष राजीव सोई जिस तरह से आगरा में हॉकी और अन्य खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं, उसी का परिणाम है कि आज हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं। कोच दिलीप शर्मा वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज में शारीरिक प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके स्वागत करने के लिए सुबह 6 बजे से ही खेलप्रेमी स्टेशन पहुंच गए थे, जिनमें धर्मेंद्र बघेल, अमरजीत सिंह, गोपाल भगत ,अनिल कुमार, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, अजय सिंह राजपूत, डॉ. जयशंकर यादव, चौधरी एमडी अहमद खान, धर्मेश सिंह, सूरज, धीरज मदान, अभय, सनी, अंशुमान सिंह और रिहान मोहम्मद सहित कई अन्य खेलप्रेमी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *