आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज धूलियागंज आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजन इकाई द्वारा अहम ध्यान योग प्रशिक्षण हेतु सरिता जैन प्रशस्ति और अक्षय ने कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों एवं सभी छात्रों को योग सिखाया । उन्होंने बताया कि योग करने के लिए सुबह खाली पेट आरामदायक कपड़े पहन कर योग मैट पर 15 से 20 मिनट तक आसान आसनों से अभ्यास शुरू करना चाहिए ।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अतुल कुमार जैन ने बताया कि योग शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने की प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक शांति और समग्र जीवन शैली को बेहतर बनाती है। शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार एनसीसी अधिकारी डॉ विकास मिश्रा एनएसएस अधिकारी अजय पांडेय ने अनुशासन बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र, मनोज जैन ,लवप्रकाश गुप्ता, श्यामवीर सिंह, मदन मोहन अग्रवाल, अवधेश, नरेंद्र सिंह यादव एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे ।


