त्योहारी सीजन एवं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09727/09728 जयपुर–गया-खातीपुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09727 जयपुर–गया अनारक्षित स्पेशल दिनांक 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को जयपुर से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भरतपुर स्टेशन पर शाम 16:40 बजे पहुंचेगी तथा 16:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात आगरा मंडल के ईदगाह आगरा स्टेशन पर शाम 18:15 बजे पहुंचेगी तथा 18:20 बजे प्रस्थान करेगी। टूंडला स्टेशन पर रात्रि 19:40 बजे आगमन एवं 19:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09728 गया – खातीपुरा जयपुर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को गया से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पर अगले दिन शनिवार को सुबह 04:55 बजे पहुंचेगी तथा 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। ईदगाह आगरा स्टेशन पर सुबह 05:50 बजे आगमन एवं 05:52 बजे प्रस्थान करेगी तथा भरतपुर स्टेशन पर सुबह 07:05 बजे पहुंचेगी और 07:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए खातीपुरा जयपुर10:015 बजे पहुंचेगी।
इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में कुल 15 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 09 सामान्य अनारक्षित कोच, 04 सामान्य कोच तथा 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा अथवा NTES के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।


