दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में कल 03 नवम्बर को सूरसदन प्रेक्षागृह में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का होगा वितरण

Press Release उत्तर प्रदेश

लोकभवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

आगरा, 02 नवम्बर 2026। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया है कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक- 4844 /आ०पू०रा०-एल०पी०जी०-59/2006 दिनांक 02 नवम्बर 2026 के क्रम में अवगत कराना है कि मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 03.11.2026 को अपरान्ह 04:00 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ से प्रदेश की उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूरसदन प्रेक्षागृह किया जाएगा। तथा जनपद के लाभार्थियों लाभान्वित किया जाएगा।

जनपद आगरा में भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में जनपद के सभी मा० जनप्रतिनिधिगण, मा.मंत्रीगण,मा० सांसद, मा० विधायक, विधान परिषद, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *