70वीं माध्यमिक विद्यालय उत्तर प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आगरा मण्डल के बालक अण्डर 14 में ओवरऑल चैम्पियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

कानपुर में अण्डर 19 में तीसरे स्थान पर रहे ताजनगरी के क्रिकेटर

बालक अण्डर 14 वर्ष के फाइनल में आगरा मण्डल ने वाराणसी मण्डल को 8 विकेट से हराकर ओवरऑल विजेता होने का गौरव हासिल किया ।

कानपुर के डी ए वी इण्टर कॉलेज में खेली गई 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में आगरा बालक अण्डर 14 वर्ष में ओवरऑल चैंपियन रहा जबकि बालक अण्डर 19 वर्ष में तीसरे स्थान पर रहा ।

बालक अण्डर 14 वर्ष के फाइनल में टॉस जीत कर बनारस मंडल ने आगरा मंडल को जीत के लिए 15 ओवर में 120 रन का लक्ष्य दिया जिसमें रुद्र ने 20 रन,अफ़ान ने 30 रन का योगदान दिया।
आगरा की और से दिनेश निषाद ने 2 आज़ाद, तेजस्व ने 1 -1 विकेट लिया।
आगरा ने विजयी लक्ष्य 2 विकेट खोकर 14 ओवर में हासिल कर लिया।
जिसमे हर्ष स्वरूप ने नाबाद 54 रन तेजस्व ने 45 एवं आजाद ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।
शानदार प्रदर्शन कर अण्डर 14 वर्ष में ओवरऑल विजेता होने एवं अण्डर 19 वर्ष में तीसरे स्थान पर आने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,पंकज कश्यप,चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *