तृतीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में तृतीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का‌ आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर से 01 नवंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम ,सदर बाजार, आगरा में किया जा रहा है । मैच स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे से खेले जाएंगे। मैचों का शेड्यूल सभी खिलाड़ियों तथा कोचों को दे दिया गया है, कृपया अपने टाइम स्लॉट पर उपस्थित हो।
आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की महासचिव डॉ० अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में खेली जाएगी-
1 अंडर-9. (बालक एवं बालिका वर्ग)
2.होप्स (अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग)
3.कैडेट (अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग)
4.सब जूनियर (अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग)
5 जूनियर( अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग)
6. यूथ (अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग)
7.महिला एवं पुरुष वर्ग
8.वेटरन्स (मास्टर्स) के मुकाबले खेले जाएंगे।
जिन खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है , वह जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। सभी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। जन्म प्रमाण पत्र के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना संभव नहीं होगा। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्राप्त अंकों के आधार पर आगामी उत्तर प्रदेश राज्य टेबिल टेनिस चैंपियनशिप खेलने के लिए टीम में स्थान मिलेगा। ‌ प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक के जीत खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेल में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे भी आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *