सेवा में,
श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री जी
उत्तर प्रदेश
द्वारा माननीय सांसद राजकुमार चाहर
फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र, आगरा
विषय- स्वतंत्र पत्रकार के रूप में मान्यता के संबंध में
महोदय
निवेदन है कि प्रार्थी दैनिक जागरण, अमर उजाला आगरा में लंबी सेवा अवधि (वर्ष 1987 से 2019) के पश्चात सेवानिवृत्त है। अब मैं स्वतंत्र पत्रकार के रूप में tajcity news.com समेत विभिन्न समाचार पत्रों व वेबसाइट पर पिछले चार-पांच साल से स्वतंत्र लेखन कार्य कर रहा हूं। मैं सूचना विभाग आगरा द्वारा प्रसारित राज्य सरकार की खबरों का प्रकाशन भी ताज सिटी वेबसाइट आदि पर करता हूं।
इससे पहले मैंने दैनिक जागऱण और अमर उजाला में रिपोर्टिंग की है। मैंने लंबी अवधि तक भारतीय जनता पार्टी की बीट आगरा मेंं देखी है । जिसकी पुष्टि कई भाजपा के शीर्ष नेताओं से की जा सकती है। जिनमें माननीय सांसद राजकुमार चाहर जी भी शामिल हैं।
महोदय आपसे निवेदन है कि स्वतंत्र पत्रकार के रूप में विशेष पत्रकार की मान्यता दिलाये जाने के आदेश देने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।
प्रार्थी
अशोक कुमार सिंह
दैनिक जागरण आगरा से सेवानिवृत
निवासी – ए-177 कमलानगर, आगरा
मो. 9756205710
दिनांक- 29.10.2026


