लाखन सिंह बघेल 1

Press Release उत्तर प्रदेश

सेवा में,
श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री जी
उत्तर प्रदेश

द्वारा माननीय सांसद राजकुमार चाहर
फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र, आगरा

विषय- स्वतंत्र पत्रकार के रूप में मान्यता के संबंध में

महोदय

निवेदन है कि प्रार्थी दैनिक जागरण आगरा में लंबी सेवा अवधि (वर्ष 1988 से 2021 ) के पश्चात सेवानिवृत्त है। अब मैं स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ताज सिटी न्यू डाट काम (tajcity news.com) वेबसाइट पिछले चार-पांच साल से चला रहा हूं। जिसमें स्वतंत्र लेखन कर रहा हूं। मैं सूचना विभाग आगरा द्वारा प्रसारित राज्य सरकार की खबरों का प्रकाशन भी अपनी वेबसाइट पर प्रतिदिन करता हूं।
महोदय इससे पहले दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग करने के दौरान वर्ष 1996 से लेकर 1999 तक मेरे पास राज्य सरकार की मान्यता थी। इससे पहले मैंने दैनिक जागऱण में रिपोर्टिंग की है। मैंने लंबी अवधि तक भारतीय जनता पार्टी की बीट आगरा मेंं देखी है । जिसकी पुष्टि कई भाजपा के शीर्ष नेताओं से की जा सकती है। जिनमें माननीय सांसद राजकुमार चाहर जी भी शामिल हैं।
आपसे निवेदन है कि स्वतंत्र पत्रकार के रूप में विशेष पत्रकार की मान्यता दिलाये जाने के आदेश देने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।

प्रार्थी

लाखन सिंह बघेल
दैनिक जागरण आगरा से सेवानिवृत
एवं संपादक ताज सिटी न्यूज डाट काम
निवासी 51-212 डी-30 केवी नगर, खेरिया मोड़ आगरा
मो. 9837099521

दिनांक- 29.10.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *