
ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बिजनौर के मैरिट पब्लिक स्कूल,दिल्ली रोड के इंडोर हॉल में 20 से 22 नवंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो संघ द्वारा बरेली ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से 42वीं ऑफिसियल सीनियर फाइट एवं पूमसे, ऑफिसियल कैडेट फाइट एवं पूमसे जबकि सब जूनियर एवं जूनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
प्रतियोगिता सीनियर एवं कैडेट में ऑफिसियल जबकि सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग ओपन वर्ग में खेली जाएगी ।
उपरोक्त प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत,युगल एवं टीम मुक़ाबले में आगरा ज़िले की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।
पंकज शर्मा को सी ई ओ संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।


