70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता गोरखपुर में आगरा की आरोही भड़ौतिया ने जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के श्री मुरारी इण्टर कॉलेज में 03 से 07 अक्तूबर तक खेली जा रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की आरोही भड़ौतिया ने अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग के -49 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।

टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा रेखा शमी एवं पंकज कुमार हैं । शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,प्रधानाचार्या डॉ उज्जल जैन, विदुषी सिंह,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश , चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *